मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2023 : अब किसानो को मिलेगा मन सम्मान के साथ इनाम हरियाणा सरकार ने शुरू की नई योजना, आवेदन शुरू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2023 हरियाणा (योजना क्या है ?, पात्रता, लाभ, दस्तावेज, फॉर्म की पीडीऍफ़, ऑनलाइन ऑफलाइन आवेदन प्रिक्रिया) Mukhyamantri pragatisheel kisan samman yojana status check, Mukhyamantri pragatisheel kisan samman yojana status, Mukhyamantri pragatisheel kisan samman yojana online, Mukhyamantri pragatisheel kisan samman yojana list,

Table of Contents

मुख्यमंत्री प्रगति शील किसान सम्मान योजना 2023 हरियाणा: हमारे देश में किसानों का देश के सर्वांगीण विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान है, किसान की आय को बढ़ने के उद्देश्य से देश में कई सारी सरकारी योजनाएं चलाई जा रही है, लेकिन उसके बाबजूद भी इस क्षेत्र में किसानों की रूचि दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है, यह इस बात से पता चलता है की दिन प्रतिदिन कृषि का उत्पादन घटता जा रहा है, इस समस्या को दूर करने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने किसानों की खेती के प्रति और अधिक रूचि पैदा हो इसके लिए उनके काम को सम्मान देने के लिए एक नई योजना शुरू की है जिसका नाम है मुख्यमंत्री प्रगति शील किसान सम्मान योजना 2023.

Mukhyamantri Pragatisheel kisan samman yojana के द्वारा किसानों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा इसमें किसानों को कई श्रेणियों में वांटा गया है, जिसमे राज्य स्तर पर 3 पुरष्कार दिए जाएंगे, और जिला स्तर पर प्रत्येक जिले में 4 पुरष्कार दिए जाएंगे

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2023 का उद्देश्य(Objective)

हरियाणा सरकार ने किसानों की खेती के प्रति और अधिक रूचि पैदा हो इसके लिए उनके काम को सम्मान देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2023 नाम की एक नई योजना शुरू की है.

इस योजना में उन किसानों को सम्मानित किया जाएगा जो की कृषि में उच्च उत्पादन करने के साथ साथ नई तकनीकों जैसे जैविक कृषि, कम पानी में खेती की तकनीकों को विकसित कर रहे है, फसल अवशेषों के प्रवंधन में ध्यान दे रहे है, टिकाऊ कृषि एवं एकीकृत कृषि प्रणाली को अपना रहे है।

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2023 के बारे में ओवरव्यू

योजना का नामMukhyamantri pragatisheel kisan samman yojana 2023
शुरू की गईश्री मनोहर लाल खट्टर जी की अध्यक्षता में कृषि विभाग के द्वारा
विभागकृषि तथा किसान कल्याण विभाग, हरियाणा
लाभार्थीहरियाणा राज्य के किसान
उद्देश्यकिसानों को नकद पुरष्कार देकर सम्मानित करना और कृषि के प्रति उनको प्रोत्साहित करना
लाभ5 लाख तक के नकद पुरष्कार
राज्यहरियाणा
साल2023
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://agriharyana.gov.in/

CM प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के लाभ एवं विशेषताएं (Benefits)

किसानों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा इसमें किसानों को कई श्रेणियों में वांटा गया है, जिसमे राज्य स्तर पर 3 पुरष्कार दिए जाएंगे, और जिला स्तर पर प्रत्येक जिले में 4 पुरष्कार दिए जाएंगे

10 एकड़ से अधिक कृषि भूमि वाले किसानों के लिए

संख्यास्तरश्रेणीकिसानों की संख्यानकद पुरुष्कार
1राज्य स्तरपहला पुरष्कार15 लाख रुपये
2दूसरा पुरष्कार23 लाख रुपये
3तीसरा पुरष्कार51 लाख रुपये
4जिला स्तरसांत्वना पुरष्कारप्रत्येक जिले से 4 किसान कुल 88 किसान50 हज़ार रुपये

5-10एकड़ भूमि वाले किसानो के लिए श्रेणी % चौथा सांत्वना पुरष्कार के रूप में प्रत्येक जिले से 4 किसानों को 50-50 हज़ार रुपये का नकद सांत्वना पुरष्कार दिया जाएगा। 22 जिलों के कुल 88 किसानों को सांत्वना पुरष्कार दिया जाएगा

5 एकड़ से कम भूमि वाले किसानो के लिए श्रेणी % जो किसान 5 एकड़ से कम भूमि के मालिक है लेकिन अच्छी खेती करते है और नई तकनीकों को भी अपनाते है वे भी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते है उन्हें भी इसमें सम्मानित किया जाएगा और प्रति एकड़ 10 हज़ार रूपए से लेकर अधिकतम 50 हज़ार तक के पुरष्कार दिए जाएंगे। अभी तक इस श्रेणी के किसानों की संख्या निर्धारित नहीं की गई है।

किसानों को मुख्य्मंत्री कृषक मित्र योजना 2023 लाइट कनेक्शन लगवाने पर मिलेगी 50% सब्सिडी इस योजना से

प्रगतिशील किसान सम्मान योजना की पात्रता (Yojana Eligibility)

  • किसान को हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
  • 10 एकड़ से अधिक कृषि भूमि वाले किसान 1st, 2nd, 3rd price के लिए पात्र होगे ।
  • 5-10 एकड़ भूमि वाले किसानो के लिए श्रेणी वाले किसान सांत्वना पुरष्कार के लिए पात्र होगे ।
  • 5 एकड़ से कम भूमि वाले किसान प्रति एकड़ 10 हज़ार रूपए से अधिकतम 50 हज़ार तक के पुरष्कार के लिए पात्र होगे ।

CM Progressive Kisan Samman Scheme के लिए आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

योजना के तहत आवेदन करने हेतु निम्न लिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • आधार कार्ड
  • भूमि की खसरा खतौनी
  • किसान कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र।

Chief Minister Progressive Kisan Samman Scheme Official website (आधिकारिक वेबसाइट)

https://agriharyana.gov.in/

योजना का ऑनलाइनआवेदन करें (Online Registration)

सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जिसके होम पेज पर आपको फार्मर कार्नर में अप्लाई फॉर एग्रीकल्चर स्कीम्स के ऑप्शन में जाना होगा

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना Home Page

इसमें आपको मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना की डिटेल्स के सामने अप्लाई फॉर स्कीम कॉलम में व्यू बटन पर क्लिक करना होगा।

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना Formar Corner For Apply Scheme Screen

अब आपके सामने एक नई स्क्रीन खुल जाएगी जैसा की स्क्रीन पे दिखाई दे रही है।

इस स्क्रीन पर दी गई सारी शर्ते पढ़ने के बाद Agreed, I have read all the terms & conditions related to scheme पर चेक मार्क करके click here for registration button पर क्लीक करना होगा।

अब स्क्रीन पर दिए गए ऑप्शन में से आपके पास जो भी अवेलेबल है उसे सेलेक्ट करके सम्बंधित जानकारी भरकर सर्च रिकॉर्ड बटन पर क्लिक करना है।

Chief Minister प्रगतिशील किसान सम्मान Scheme Application Form Screen

जिसके बाद आपके सामने उस किसान का रिकॉर्ड खुल जाएगा। जिसका फॉर्म आप भरना चाहते है।

अब आपको यहां मुख्य मंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के विकल्प का चुनना होगा।

इसके बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा। जिसमें आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां भर देना है।

अब आपको मांगे गए सभी आवश्यक कागजातों को अपलोड करके Submit के बटन पर क्लिक करना होगा ।

इस प्रकार आपका मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान योजना 2023 का आवेदन भरकर सबमिट हो जाएगा ।

अब मिलेगा आर्टिस्ट की कला को भी पहचान और सम्मान प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना 2023 योजना के द्वारा

पुरष्कार के लिए किसानों की चयन प्रिक्रिया क्या है ?

राज्य स्तर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के महानिदेशक एवं जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया जाता है जो कि मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के लिए किसानों का चयन करती है, आवेदकों का डाटा चेक करने के बाद ये कमेटी पुरस्कारों के लिए चयन किए गए किसानों का नाम जारी करती है। इसमें अंक प्रणाली के लिए टेबल में दिखाए अनुसार अंक निर्धारित किये जाते है।

क्रमांक संख्याकिसानों द्वारा की जाने वाली गतिविधिअधिकतम अंक
01फसल कटाई के प्रयोगों के आधार पर प्रमुख फसलों के उत्पादकता में10
02जैविक खेती10
03फसल विविधीकरण10
04सूक्ष्म सिंचाई10
05फसल अवशेष प्रवंधन5
06मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर पोषक तत्व के प्रवंधन पर5
07बागवानी / सब्जिंयां10
08पशुपालन10
09मतस्य पालन10
10प्रोधोगिकी / मूल्य संवर्धन10
11अतिरिक्त सामान्य गतिविधि10

CM Pragatisheel Kisan Samman Yojana Helpline Number (हेल्पलाइन नंबर)

Address:

Department or agriculture and framers welfare

haryana krishi bhawan sector 21, budanpur, panchkula -134117 Haryana

Call:

0172-2571544

0172-2563242

Email:

agriharyana2009[at]gmail.com

agriharyana[at]nic.in

Important Quick Links

Official WebsiteVisit Now
Notification Download LinkDownload Now
HomeGo Home

Pragatisheel Kisan Samman Yojana के से जुड़े महत्त्वपूर्ण प्रश्न (FAQ’s)


Q. मुख्यमंत्री प्रगति शील किसान सम्मान योजना में कितनी राशि पुरष्कार में मिलती है ?

Ans. पहला पुरष्कार 5 लाख रुपये, दूसरा पुरष्कार 3 लाख रुपये, तीसरा पुरष्कार 1 लाख रुपये, सांत्वना पुरष्कार 50 हज़ार रुपये प्रत्येक जिले से 4 किसानों को

Q. मुख्य मंत्री प्रगति शील किसान सम्मान योजना किस राज्य की योजना है ?

Ans. यह योजना हरियाणा राज्य की योजना है।

Q. CM Pragatisheel Kisan Samman Yojana की शुरुआत किसने की है ?

Ans. हरियाणा राज्य के मुख्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी की अध्यक्षता में कृषिविभाग के द्वारा प्रगति शील किसान सम्मान योजना 2023 का शुभारंभ किया ।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now