Sewayojan Portal online registration:- उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार ढूंढने और नौकरी मेला से जुड़ी विभिन्न जानकारियां एक ही स्थान पर पर प्रदान करने के लिए ‘सेवायोजन पोर्टल‘ की शुरुआत की है। इसे ‘रोजगार संगम पोर्टल’ भी कहा जाता है। अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और अपनी क्षमता के अनुसार नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप इस पोर्टल पर पंजीकरण करके घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। सेवायोजन पोर्टल की सहायता से विभिन्न प्रकार की नौकरी सूचनाएं देख सकते हैं, जिसमें आवेदक ऑनलाइन आवेदन भी कर सकता है और रोजगार प्राप्त करने का अवसर पा सकता है। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कैसे करें और आप कैसे विभिन्न नौकरियों की खोज कर सकते हैं, इन सभी जानकारियों के लिए आपको इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा।
![Sewayojan Portal online registration](https://www.namoyojana.com/wp-content/uploads/2024/01/sewayojana-portal-1-1024x576.webp)
Sewayojan Portal 2024
उत्तर प्रदेश सरकार ने “सेवायोजन पोर्टल” विभाग के माध्यम से राज्य के युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए शुरू किया है। इस पोर्टल के जरिए लोग राज्य में होने वाले रोजगार मेले, सरकारी नौकरियां, और निजी नौकरियों की सूचना को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस पोर्टल को खासकर उन युवाओं के लिए तैयार किया है जो रोजगार की तलाश में हैं, ताकि वे बिना किसी संघर्ष के सभी उपलब्ध रोजगार सुविधाएं देख सकें। इस पोर्टल को ‘रोजगार संगम पोर्टल’ भी कहा जाता है। सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण करके, राज्य के नागरिक अपनी क्षमता के अनुसार विभिन्न नौकरियों की खोज कर सकते हैं। यह पोर्टल राज्य में बेरोजगार युवक और युवतियों को सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। इससे रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी और बेरोजगारी की समस्या को कम करने में सहायता मिलेगी ।
यूपी पत्रकार पेंशन योजना 2024- पात्रता लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया
सेवायोजन पोर्टल 2024 के बारे में जानकारी
पोर्टल का नाम | Sewayojan Portal |
शुरू किया गया | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | निजी और सरकारी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराना |
श्रेणी | उत्तर प्रदेश सरकारी योजना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://sewayojan.up.nic.in/ |
उत्तर प्रदेश सेवायोजन पोर्टल का उद्देश्य
सेवायोजन पोर्टल का उद्देश्य है कि राज्य के बेरोजगार युवाओं को निजी और सरकारी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान किया जाए। उत्तर प्रदेश, जो भारत का सबसे जनसंख्या समृद्धि राज्य है, इसके कारण यहां रोजगार की कमी है। सरकार के प्रयासों के बावजूद, सभी को रोजगार प्रदान करना संभव नहीं है, इसलिए बेरोजगारी को कम करने के लिए सरकार ने सेवायोजन पोर्टल को शुरू किया है। यह पोर्टल रोजगार खोजने वाले युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण साधन है जिसके माध्यम से रोजगार भर्ती के नए अपडेट्स ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाते हैं।
पत्रकारों के लिए यूपी पत्रकार आवास योजना जल्द शुरू होगी, सीएम योगी ने जारी किए निर्देश
Sewayojan Portal के लाभ एवं विशेषताएं
- सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से आप बिना घर से बाहर निकले उत्तर प्रदेश के सभी रोजगार मेलों की विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
- सेवायोजन पोर्टल पर, सरकारी और निजी नौकरियों के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- इस पोर्टल पर, आप मोबाइल से भी आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं।
- पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से, आपको नई नौकरी की सूचनाएं समय समय पर मिलती रहती है ।
- इस पोर्टल के माध्यम से, बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्राप्त करना और अधिक सरल हो जाएगा।
- Sewayojan Portal के माध्यम से, आप घर बैठे आसानी से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
- राज्य के सभी बेरोजगार युवाओं को यह पोर्टल महीने भर में नौकरी पाने का एक अवसर प्रदान करता है।
- इस पोर्टल पर, रोजगार से संबंधित कोई भी प्रश्न या शिकायत को आप ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।
Sewayojan Portal online registration के लिए पात्रता
- आवेदक को आवश्यकता है कि वह उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी हों।
- सामान्य वर्ग के आवेदकों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- अन्य पिछड़े वर्ग के आवेदकों के लिए आयु सीमा 18 से 43 वर्ष के बीच हो सकती है।
- शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के बीच हो सकती है।
Sewayojan Portal online registration के लिए आवश्यक दस्तावेज
उत्तर प्रदेश सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना जरूरी है।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
मुख्यमंत्री बाल श्रमिक विद्या योजना 2024: गरीब, अनाथ बच्चों को प्रति महीने ₹1200 शिक्षा के लिए
Sewayojan portal par registration kaise kare ?
सेवायोजन पोर्टल से लाभ प्राप्त करने के लिए, पहले आपको पोर्टल पर अपना पंजीकरण पूरा करना होगा, जिसकी प्रक्रिया नीचे दी गई है।
सबसे पहले, आपको सेवायोजन या रोजगार संगम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
वहां पहुँचने के बाद, आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
होम पेज पर, आपको “New Account” में “Job Seeker” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, आपके सामने नया पेज आएगा, जहां आपको सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज करना होगा।
![Sewayojan Portal online registration](https://www.namoyojana.com/wp-content/uploads/2024/01/Screenshot-from-2024-01-30-13-27-02-1024x498.webp)
सभी जानकारी दर्ज करने के बाद, आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर “Verify Aadhar No.” पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, आपके मोबाइल नंबर पर एक सत्यापन कोड आएगा, जिसे आपको OTP बॉक्स में दर्ज करना होगा।
फिर, आपको “Submit” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
अब, आप अपनी पसंद के अनुसार जॉब अलर्ट सेट करें, जिसके बाद आपको नए पदों के लिए सूचनाएं मिलती रहेगी।
इस प्रकार से आपका सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण पूरा हो जाएगा।
Sevayojan Portal पर लॉगिन कैसे करें?
सेवायोजन पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए
- सबसे पहले आपको सेवायोजन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- Sevayojan Portal इसके बाद आपको लॉगिन पेज पर Jobseeker का चयन करना होगा।
- उसके बाद आपको User Id और Password दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको दिया गया Captcha Code दर्ज कर Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप सेवायोजन पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।
सेवायोजन पोर्टल पर जॉब कैसे सर्च करें ?
यदि आप बेरोजगार हैं और उत्तर प्रदेश सेवायोजन पोर्टल पर रोजगार की खोज करना चाहते हैं, तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से नौकरी की खोज कर सकते हैं।
- सबसे पहले, आपको सेवायोजन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद, आपके सामने वेबसाइट का होम पेज दिखाई देगा।
- होम पेज पर, आपको “Private Jobs एवं Government Jobs” के ऑप्शन दिए गए है आप चाहें उस पर क्लिक करें ।
- क्लिक करने पर, एक नया पेज खुलेगा, जिस पर “Sevayojan Portal” का लिंक होगा, जहां से आप नौकरियों की खोज कर सकते हैं।
- अब, आपको दिखाई जाने वाली सूची में अपनी आवश्यकता के अनुसार नौकरीयों को सर्च करना होगा।
- जब आपको आवश्यक नौकरी मिल जाए, तो आप उस पर क्लिक करके सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, और उसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
Important Link
Official Website | Click Here |
Home Page | Go Home |
Join Our Facebook Group | Join Now |
Follow us on Whatsapp Channel | Follow Us |
Sewayojan Portal online registration FAQs
सेवायोजन पोर्टल को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
सेवायोजन पोर्टल को रोजगार संगम पोर्टल के नाम से भी जाना जाता है।
सेवायोजन पोर्टल पर कौन-कौन सी सेवाओं को प्रदान किया जाता है?
सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, लॉगिन और जॉब सर्च और जॉब पोस्टिंग जैसी सेवाओं को प्रदान किया जाता है।
सेवायोजन पोर्टल पर किस प्रकार की जॉब की जानकारी प्राप्त की जा सकती है?
Sewayojan Portal पर रोजगार मेला, सरकारी जॉब और प्राइवेट जॉब की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।क्या सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के
सेवायोजन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है
सेवायोजन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://sewayojan.up.nic.in/ है.